फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bhindranwala Tigers Force of Khalistan send threating letter to offficer

खालिस्तान टाइगर फोर्स ने अफसर को भेजा धमकी भरा खत

Tue, 05 Jan 2016 07:06 PM IST
Updated Tue, 05 Jan 2016 07:06 PM IST
विज्ञापन
Bhindranwala Tigers Force of Khalistan send threating letter to offficer

हिमाचल के जिला ऊना के एक आलाधिकारी को पोस्ट किए गए धमकी भरे एक खत ने जिला प्रशासन में खलबली मचा दी। हालांकि, पुलिस ने इसकी त्वरित जांच कर इसकी असलियत का पता लगा लिया। पुलिस के मुताबिक यह कथित धमकी भरा खत बोगस निकला है। किसी ने शरारत कर पुलिस और प्रशासन को उलझाने की कोशिश की है।

विज्ञापन


इस तरह की शरारत किसने की, पुलिस ने इस दिशा में अपनी जांच आगे बढ़ा दी है। सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों जिला के एक आलाधिकारी को भारतीय डाक के माध्यम से पोस्ट किया हुआ एक खत मिला। इसमें सिख कैदियों को रिहा करने की मांग को लेकर धमकी दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा, किसी असामाजिक तत्व ने की शरारत

Bhindranwala Tigers Force of Khalistan send threating letter to offficer

हस्त लिखित इस खत में कहा गया है कि इस संबंध में एक बैठक ऊना, जबकि एक बैठक होशियारपुर में आयोजित की गई। खत की भाषा स्पष्ट नहीं है और न ही इसकी राइटिंग। हालांकि, लिखने वाले ने भेजने वाले की जगह भिंडरावाला टाइगर फोर्स खालिस्तान का जिक्र किया है।

उधर, जिला पुलिस प्रमुख अनुपम शर्मा का कहना है कि यह पत्र किसी असामाजिक तत्व की शरारत है। जांच में यह जाली पाया गया है। इसे ऊना के गगरेट से ही पोस्ट किया गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर यह किसकी शरारत हो सकती है। लिहाजा, इस दिशा में जांच आगे बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed