फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BDO office Je arrested with bribe of 1.5 lakh in pangi chamba

इतने लाख की घूस लेते जेई गिरफ्तार, विजिलेंस ने ऐसे पकड़ा

Thu, 20 Sep 2018 12:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा Updated Thu, 20 Sep 2018 12:19 PM IST
विज्ञापन
BDO office Je arrested with  bribe of 1.5 lakh in pangi chamba

विजिलेंस टीम धर्मशाला ने पांगी घाटी के बीडीओ कार्यालय किलाड़ के एक जेई को 1.30 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। जेई प्रेम सिंह ने यह रकम पांगी में पंचायत भवन भटवास के स्टोर के निर्माण की बिल राशि का भुगतान करने को मांगी थी।

विज्ञापन


शिकायत मिलने पर विजिलेंस ने जाल बिछाया और जेई को 50 हजार रुपये नकद व 80 हजार रुपये के चेक के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। टीम ने रिश्वत के पैसों और चेक पर आरोपी की उंगलियों के निशान पाए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जीवन सिंह निवासी हुडान भटवास ने विजिलेंस को सूचना दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि बीडीओ कार्यालय किलाड़ में तैनात जेई पंचायत भवन के स्टोर के निर्माण की राशि जारी करने की एवज में 1.30 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट में पेश किया जाएगा आरोपी      

BDO office Je arrested with  bribe of 1.5 lakh in pangi chamba

बुधवार को एडिशनल एसपी विजिलेंस सागर चंद्र की अगुवाई में इंसपेक्टर हरीश गुलेरिया, इंसपेक्टर कमलेेश कुमार, इंसपेक्टर सन्नी गुलेरिया, सब इंसपेक्टर अशोक कुमार की टीम ने जाल बिछाया।

सब कुछ योजनाबद्ध अंजाम दिया गया और जैसे ही रिश्वत के पैसे और चेक जेई को थमाया गया तो टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उधर, जेई की गिरफ्तारी से पांगी इलाके में हड़कंप मच गया। यह इलाका जिला मुख्यालय से खासी दूरी पर है।

जांच एजेंसियां भी इस इलाके में कम ही सक्रिय रही हैं।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजिलेंस धर्मशाला बिमला गुप्ता ने बताया कि पांगी में बीडीओ को 1.30 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। वीरवार को उसे चंबा कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसके बाद आगामी छानबीन को अंजाम दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed