फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bank employee grabs Rs 20 lakh of 50 accounts, fake passbook handed over to customers

बैंक कर्मचारी ने 50 खातों के हड़प लिए 20 लाख रुपये, कई ग्राहकों को थमाई फर्जी पासबुक

Sun, 02 Feb 2020 11:37 AM IST
Krishan Singh रतन चौहान, अमर उजाला, रोहडू
रतन चौहान, अमर उजाला, रोहडू Published by: Krishan Singh Updated Sun, 02 Feb 2020 11:37 AM IST
विज्ञापन
Bank employee grabs Rs 20 lakh of 50 accounts, fake passbook handed over to customers
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक समिति रोहडू शाखा के कर्मचारी ने पचास खातों से बीस लाख रुपये हड़प लिए हैं। दैनिक जमा योजना के तहत यह कर्मचारी खाताधारकों से पैसा लेता रहा लेकिन इसे जमा नहीं कराया। उपभोक्ता निकासी के लिए पहुंचे तो घपले का पता चला। शाखा प्रबंधक गोपाल दत्त ने पुलिस को ऑनलाइन शिकायत भेजी है। मामले की जांच के लिए सोमवार को शिमला से भी टीम पहुंच रही है। अन्य खातों को भी बैंक खंगाल रहा है। सूत्रों के अनुसार कई ग्राहकों के पास फर्जी पासबुक थमाई गई हैं। फर्जी पासबुक में बैंक कर्मचारी के हस्ताक्षर भी हैं।

विज्ञापन


खुलासा होने के बाद कई दिनों तक खाताधारकों से समझौते की कोशिश होती रही। बात नहीं बनी तो अब बैंक प्रबंधन ने उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी है। इस शाखा में कई कारोबारी व अन्य लोग दैनिक जमा योजना के तहत करीब तीन सालों से अपनी पूंजी जमा करवा रहे थे। बैंक की ओर से पैसे एकत्र करने के लिए कर्मचारी तैनात किया गया था। जमा रुपयों की हर दिन पासबुक में एंट्री होती रही लेकिन ग्राहकों के खाते में रुपये जमा नहीं हुए। अब अवधि पूरी होने के बाद लोग निकासी के लिए बैंक पहुंचे तो पता चला कि पासबुक में अंकित व बैंक खाते में जमा राशि मेल नहीं खा रही। मामला सामने आने के बाद ग्राहकों के हाथ पांव फूल गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed