फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   baba cheated 9.20 lakhs from the wife of an army personnel in una himachal

ऊना में बाबा ने सेना के जवान की पत्नी से ठग लिए 9.20 लाख

Sat, 25 Jul 2020 01:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Sat, 25 Jul 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
baba cheated 9.20 lakhs from the wife of an army personnel in una himachal
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के ऊना जिले के निकटवर्ती गांव भाटोली की एक महिला ने नंगल के एक बाबा पर डरा धमकाकर लाखों रुपये की हेराफेरी करने और उसके बेटे और पति को मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत सदर पुलिस थाना ऊना में दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एक सुनार भी इसमें शामिल बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बलजीत कौर पत्नी अजय निवासी वार्ड तीन गांव भटोली जिला ऊना ने पुलिस को दी शिकायत में नंगल के बाबा पर आरोप लगाया है। कहा कि उसका पति सेना में  है। साल 2017 में शादी हुई थी और कुछ समय में ही गर्भपात हो गया। वह अपने मायके की एक महिला के कहने पर अपने पति के साथ बाबा के पास जाने लगी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी बाबा उससे पैसे की मांग करता था जिस पर उसने उसे चार पंखें और 5100 रुपये दिए। पीड़ित ने बताया कि आरोपी बाबा की पैसों की मांग और बढ़ती गई।
विज्ञापन


महिला आज दिन उसकी मांग पूरी करती रही। महिला का आरोप है कि मांग पूरी न करने पर आरोपी बाबा उसके पति व बेटे को मारने की धमकी देता था। महिला ने अपने गहने बेचकर बाबा की ओर से बताए गए खाता नंबर में करीब नौ लाख 20 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। महिला का आरोप है कि लाखों रुपये की हेराफेरी करने में एक सुनार भी शामिल है। उधर, एएसपी विनोद धीमान का कहना है कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी बाबा के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed