फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Attempt to burn cattle by spraying oil, two arrested in chamba

तेल छिड़ककर मवेशी को जलाने का प्रयास, दो गिरफ्तार

Sat, 16 Nov 2019 09:52 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलूणी (चंबा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलूणी (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 16 Nov 2019 09:52 PM IST
विज्ञापन
Attempt to burn cattle by spraying oil, two arrested in chamba
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के चंबा जिले के विकास खंड सलूणी के तहत परिक्षेत्र में मवेशी पर तेल छिड़ककर जलाने के प्रयास में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं। मामला गंभीर होने के चलते पुलिस फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शुक्रवार देररात चंबा-सलूणी मार्ग पर निर्माणाधीन पुल के कार्य में लगे यूपी के दो मजदूरों ने मवेशी पर तेल छिड़ककर जलाने का प्रयास किया। दोनों मजदूरों के इस कृत्य को काम पर लगे स्थानीय मजदूरों ने देख लिया। उन्होंने आग को बुझाया। इस घटना में मवेशी 10 फीसदी तक जल गया। मामले की भनक लगते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस बारे में सूचित किया।
विज्ञापन


इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने यूपी के दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। झुलसे मवेशी का वेटरनेरी अस्पताल के चिकित्सक ने उपचार किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि मवेशी को जलाने का प्रयास किया गया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ  पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed