{"_id":"56df9b604f1c1b200b8b4568","slug":"attempt-of-rape-with-8-years-old-girl-at-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"8 साल की बच्ची से पड़ोसी ने की रेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
8 साल की बच्ची से पड़ोसी ने की रेप की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Wed, 09 Mar 2016 09:11 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ साल की मासूम के साथ पड़ोसी ने की रेप की कोशिश की। बच्ची को अपने साथ ले जाकर यह उससे अश्लील हरकतें कर रहा था। मामला हिमाचल के ऊना का है। यहां हरोली विस के एक गांव में 8 वर्षीय छात्रा से दुराचार के प्रयास करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़ित छात्रा के परिजनों की शिकायत पर आरोपी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। छात्रा को मेडिकल के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के लिए भेजा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी सोमवार सायं उनकी बेटी मोहल्ले में खेल रही थी। इस दौरान मोहल्ले का ही एक व्यक्ति उसे बहला-फुसला कर कमरे में ले गया जहां आरोपी अश्लील हरकतें करने लगा।
विज्ञापन
लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजनों ने दरवाजा खुलवाया तो देखा बच्ची पूरी तरह से सहमी हुई थी। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। उधर, हरोली डीएसपी अमित शर्मा ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने धारा 376, 511 एवं पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है।