{"_id":"75cb64e8afa331d2ec24ddccccc3f492","slug":"atm-theft-case-at-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब! मशीन नहीं टूटी तो एटीएम ही उठा ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गजब! मशीन नहीं टूटी तो एटीएम ही उठा ले गए चोर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 18 Apr 2014 04:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद बिलासपुर के अंतर्गत जुखाला क्षेत्र के रानीकोटला में चोरों ने हैरतअंगेज घटना को अंजाम दिया है। अज्ञात चोर बाजार के बीचोंबीच स्थित पीएनबी शाखा रानीकोटला की एटीएम मशीन को तोड़ने में असफल रहने के चलते अपने साथ मशीन उखाड़ कर ही ले गए।
विज्ञापन
देर रात चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। एटीएम में करीब पौन चार लाख रुपये की राशि बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार एटीएम मशीन में 16 अप्रैल को शाम साढ़े छह बजे कंपनी द्वारा 10 लाख 38 हजार 100 रुपये कैश डाले गए। एटीएम में करीब 3 लाख 86 हजार 800 सौ रुपये की राशि शेष बची हुई थी।
विज्ञापन
रात 10 बजे के बाद अंजाम दी वारदात
17 अप्रैल को 10 बजकर पांच मिनट पर एटीएम में अंतिम लेनदेन हुआ। लेकिन इसके बाद रातोंरात ही चोर बड़ी आसानी से घटना को अंजाम देते रहे।
एटीएम में हुई इस घटना का पता सुबह करीब सवा छह बजे उस समय लगा जब रानीकोटला का देव राज अपनी दुकान पर पहुंचा। वह यह देखकर हैरान रह गए कि एटीएम ही गायब है।
विज्ञापन
उन्होंने इसकी सूचना पुलिस चौकी खारसी को दी। वहीं, सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर भूपेंद्र कवंर भी स्वयं घटना स्थल का निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए।