फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   atm fraud at nirmand rampur bushhar.

कहीं आपके साथ तो नहीं हुआ ऐसा एटीएम फ्रॉड

Sun, 22 Mar 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, निरमंड/रामपुर बुशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, निरमंड/रामपुर बुशहर Updated Sun, 22 Mar 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
atm fraud at nirmand rampur bushhar.

बागवानी का काम करने वाले अशोक कुमार को हैदराबाद एटीएम केयर सेंटर के नाम से कॉल आई और उससे शातिरों ने 16 डिजिट का एटीएम कार्ड नंबर और पिन नंबर बताने पर खाते को हाईटैक करने और नया एटीएम देने के झांसे में फंसा कर उसके खाते से 75 हजार रुपये निकाल लिए हैं।

विज्ञापन


अशोक कुमार ने सोचा कि उसका खाता हाईटैक होगा और उसे नया एटीएम कार्ड मिलेगा, लेकिन खाते से रकम निकालने की जानकारी मिलने के बाद उसके होश उड़ गए। इसके बाद अशोक शिकायत करने पुलिस थाना भी पहुंचा, लेकिन पुलिस ने इस घटना के लिए उसे बराबर का दोषी ठहराया।
विज्ञापन


अशोक कुमार ने सभी लोगों ने अपील की है कि यदि इस प्रकार का कोई भी फोन उन्हें आता है तो कृप्या अपने एटीएम कार्ड नंबर न बताएं। निरमंड खंड के शमाणी गांव में साइबर क्राइम का यह मामला सामने आया है। किसान अशोक कुमार के खाते से शातिरों ने 75 हजार रुपये उड़ा लिए। यह जानकारी अशोक कुमार को बैंक आने पर मालूम हुई।गौर हो कि इससे पहले भी इस तरह के कई मामले क्षेत्र के लोगों के साथ पेश आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed