सेना ने पकड़ा संदिग्ध, आर्मी डिपो की कर रहा था रेकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कांगड़ा में सेना ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा है। ये आर्मी डिपो की रेकी करने के बाद यहां से भाग रहा था। जानकारी के अनुसार इलाके के कंदरोड़ी गांव में मंगलवार देर शाम आर्मी ने 9 फील्ड ऑर्डिनेंस डिपो के इर्द गिर्द संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते एक युवक को हिरासत में लिया गया।
आर्मी संदिग्ध युवक पर नजर रखे हुए थी। करीब 34 वर्षीय युवक आर्मी को चकमा देकर भागने की फिराक में था। युवक कंदरोड़ी से करीब 5 किलोमीटर दूर पुराने छोछ खड्ड के रास्ते से होते हुए इंदौरा के समीप चनोर गांव में पहुंच गया।
सेना ने मुस्तैदी दिखाते हुए संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ कर इंदौरा थाने ले आई। यहां सेना और पुलिस के अधिकारी संयुक्त रूप से संदिग्ध युवक से पूछताछ कर रहे हैं। हालांकि, एसपी कांगड़ा दावा कर रहे हैं कि युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस ने पकड़ा है।
पूछताछ में जुटी पुलिस
सेना के सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में संदिग्ध युवक ने अपना नाम जाकिर अहमद बताया है। वह खुद को तमिलनाडु का रहने वाला बता रहा है। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह श्रीनगर से देहरादून के लिए निकला है। युवक को बुधवार को पुलिस एसडीएम के समक्ष किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि संदिग्ध युवक के पास उसकी पहचान संबंधी कोई भी पुख्ता दस्तावेज नहीं मिले हैं। ऐसे में पुलिस और आर्मी इंटेलिजेंस इस मामले को गंभीरता से ले रही हैं।
क्या कहते हैं एसपी कांगड़ा
एसपी कांगड़ा अभिषेक दुल्लर ने बताया कि मंगलवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक को कंदरोड़ी गांव में पकड़ा गया है। बुधवार को उसे एसडीएम के समक्ष पेश किया जाएगा।