{"_id":"586525624f1c1b132ceec539","slug":"anti-nation-slogans-found-written-at-chidgaon-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी भवन की दीवार पर उर्दू में लिख डाले देश विरोधी नारे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी भवन की दीवार पर उर्दू में लिख डाले देश विरोधी नारे
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहड़ू (शिमला)
Updated Fri, 30 Dec 2016 10:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के साथ लगते चिड़गांव में सिविल सप्लाई के गोदाम की दीवार पर उर्दू भाषा में देशद्रोही शब्द लिखे मिले हैं। सूचना के बाद पुलिस ने खाद्य आपूर्ति विभाग के गोदाम में तैनात मजदूरों से पूछताछ शुरू कर दी है। मामला सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली कि चिडगांव में सिविल सप्लाई के गोदाम की दीवार पर राष्ट्र विरोधी नारे लिखे गए हैं। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो शब्दों को हटा दिया गया। पुलिस के पहुंचने से पहले दीवारों पर लिखे शब्द सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे।
विज्ञापन
डीएसपी रोहडू कमल किशोर ने बताया कि कुछ मजदूरों को पूछताछ के लिए बुलाया है। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले दीवार पर लिखे शब्दों को भी मिटा दिया गया था। उधर भाजपा मंडल रोहडू के अध्यक्ष राजेश भ्रांटा ने मामले की गंभीरता से जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि देश विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
डीएसपी कमल किशोर ने कहा पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा निगम के डिपो का कश्मीरी ठेकेदार अनपढ़ है, अन्य युवकों से पूछताछ चल रही है। पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है।