फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   alto car accident mandi.

ऑल्टो कार पहाड़ी से टकराई, चालक की मौत

Mon, 30 Mar 2015 08:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/ अमर उजाला, मंडी Updated Mon, 30 Mar 2015 08:20 AM IST
विज्ञापन
alto car accident mandi.

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हादसा तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाना माना जा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रमेश कुमार पुत्र दुनी चंद निवासी फुटाखल झटींगरी कुल्लू से मंडी ओर से ऑल्टो कार में आ रहा था। शनिवार रात्रि करीब दो बजे कमांद के समीप घोड़ा फार्म के पास कार पहाड़ी से टकरा पलट गई।
विज्ञापन


उसे वहां से गुजर रही 108 एंबुलेंस कर्मचारियों ने देखा और घटना की सूचना पुलिस चौकी कमांद को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल को कटौला अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया और सड़क यातायात के लिए खोली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटौला अस्पताल में रात्रि को गंभीर रूप से घायल को उपचार दिया गया। रविवार सुबह घायल की बिगड़ती तबीयत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया।


मंडी अस्पताल में उपचार के दौरान रमेश कुमार ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में हेड कांस्टेबल हरी सिंह जांच कर रहे हैं।

इधर, एसपी मंडी मोहित चावला ने बताया कि आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed