{"_id":"a5e2a85f267c62b6a9f5f4d3573826ab","slug":"altercation-occurred-husband-had-committed-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से झगड़े के बाद उठाया ये खौफनाक कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति से झगड़े के बाद उठाया ये खौफनाक कदम
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Sat, 19 Jul 2014 10:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति से तकरार के बाद एक महिला ने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। मामला हिमाचल के जिला मंडी की कोठी पंचायत के गैहरी का है। बताया जा रहा है कि विवाहिता की शादी को अभी एक साल ही हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार रंजना देवी (25) पत्नी देवेंद्र निवासी कोठी गैहरी की एक साल पहले शादी हुई थी। वीरवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद पति घर से बाहर निकल गया।
विज्ञापन
इस बीच विवाहिता ने जहरीले पदार्थ खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। विवाहिता के जहर निगलने का पता चलने पर परिजन उसे जोनल अस्पताल मंडी ले आए। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक घटना के समय घर पर दोनों पति-पत्नी ही थे। अन्य परिजन धान की रोपाई के लिए गए थे। बताया जा रहा है कि विवाहिता दो दिन से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी में काउंसलिंग के लिए गई थी।
यहां से वीरवार को ही घर लौटी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस छानबीन कर रही है।