{"_id":"60dc913be3339b1baf73fbfa","slug":"agent-arrested-who-grabbed-75-lakhs-of-apple-growers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागवानों का 75 लाख हड़पने वाला आढ़ती गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बागवानों का 75 लाख हड़पने वाला आढ़ती गिरफ्तार
Wed, 30 Jun 2021 09:14 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 30 Jun 2021 09:14 PM IST
सार
बागवानी सीजन के शुरू होने के साथ ही एसआईटी ने हरकत में आते हुए सोलन से एक आढ़ती को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने करीब दो दर्जन बागवानों का करीब 75 लाख रुपये का सेब खरीदा लेकिन बागवानों को पैसा नहीं दिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना की वजह से सुस्त हो चुकी सीआईडी की बागवानों से ठगी के मामलों की जांच करने वाली विशेष जांच टीम (एसआईटी) फिर से सक्रिय हो गई है। बागवानी सीजन के शुरू होने के साथ ही एसआईटी ने हरकत में आते हुए सोलन से एक आढ़ती को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने करीब दो दर्जन बागवानों का करीब 75 लाख रुपये का सेब खरीदा लेकिन बागवानों को पैसा नहीं दिया। लंबे समय तक आढ़ती के चक्कर लगाने के बाद पैसे न मिलने पर बागवानों ने एसपी वीरेंद्र कालिया के नेतृत्व में गठित एसआईटी से शिकायत की थी।
विज्ञापन
क्योंकि पहले कोविड की वजह से एसआईटी पूछताछ नहीं कर पा रही थी। लेकिन कोविड के कम होने पर सोलन की तोमर फ्रूट एंड वेजिटेबल के सिरमौर निवासी मालिक को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पूछताछ के लिए न आने पर सीआईडी की टीम ने उसे बुधवार को सोलन से गिरफ्तार कर लिया। अब गुरुवार को जांच टीम उसे सोलन स्थित अदालत में पेश करेगी। बता दें, एसआईटी अब तक बागवानों का 15 करोड़ से ज्यादा वापस दिलवा चुकी है।
विज्ञापन