{"_id":"840c92660ff89f3dd46968026c57b10d","slug":"after-snake-bite-person-kill-snake-and-after-he-also-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले सांप को मारा फिर खुद की जान भी चली गई!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले सांप को मारा फिर खुद की जान भी चली गई!
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
Updated Mon, 28 Jul 2014 10:54 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल के कांगड़ा जिले में भी सांप के काटने से एक शख्स की मौत हो गई है। सांप ने शख्स को उसके घर में बिस्तर पर आकर काटा।
विज्ञापन
इसके बाद शख्स ने सांप को पकड़कर मौत के घाट उतार दिया लेकिन लापरवाही बरतते हुए ईलाज नहीं करवाया। बाद में तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।
मामला रविवार दोपहर का है जब ग्राम पंचायत रे निवासी अशोक कुमार (50) वर्ष अपने घर में बिस्तर पर सो रहा था। दो बजे के करीब एक जहरीले सांप ने बिस्तर पर ही उसे डस लिया।
विज्ञापन
अशोक कुमार ने सांप को देख लिया और उसे मौके पर ही मार डाला। इसके बाद नजदीक पंजपीर मंदिर में जाकर माथा टेका और घर आकर अपने बिस्तर पर लेट गया।
कुछ समय के बाद सांप के जहर से उसे चक्कर आने लगे। उसके परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र इंदौरा ले गए, लेकिन यहां डाक्टरों ने अशोक कुमार का चेकअप करने के बाद उसे टांडा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
टांडा पहुंचने से पहले अशोक कुमार की हालत बिगड़ चुकी थी। अशोक कुमार को टांडा चिकित्सालय में उपचार करने के बावजूद बचाया न जा सका।