{"_id":"5e66408e8ebc3eeb3b750edb","slug":"accused-of-rape-jumped-from-a-moving-vehicle-and-escaped-in-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती गाड़ी से छलांग लगाकर दुष्कर्म का आरोपी फरार, एएसआई और होमगार्ड सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चलती गाड़ी से छलांग लगाकर दुष्कर्म का आरोपी फरार, एएसआई और होमगार्ड सस्पेंड
Mon, 09 Mar 2020 06:43 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, इंदौरा/ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, इंदौरा/ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 09 Mar 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कांगड़ा जिले के इंदौरा में मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लाया नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोपी चलती गाड़ी से छलांग लगाकर फरार हो गया। रविवार को एएसआई और एक होमगार्ड आरोपी रणजीत कुमार उर्फ अमित गांव खानपुर (इंदौरा) को इंदौरा अस्पताल लाए थे। मेडिकल जांच के बाद वाहन में आरोपी को लेकर वापस पुलिस थाना लौट रहे थे।
विज्ञापन
रास्ते में मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने कर्मचारियों को धक्का दिया और चलती गाड़ी से कूदकर फरार हो गया। मामले में एएसआई और होमगार्ड को ड्यूटी के दौरान कोताही बरतने के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। आरोपी की तलाश में जगह-जगह छापामारी की जा रही है, लेकिन वह अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। उधर, एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने कहा कि दोनों पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शनिवार को परीक्षा देकर लौट रही नाबालिग से दुराचार करने के आरोप में धारा-376 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। उधर, डीएसपी नूरपुर डॉ. साहिल अरोड़ा ने बताया कि ड्यूटी में कोताही के चलते एएसआई और होमगार्ड को निलंबित कर दिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। कांगड़ा पुलिस ने आरोपी की फोटो सोशल मीडिया में वायरल की है, ताकि उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन