फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Accused of online fraud arrested from Bihar, cash including mobile and laptop also recovered

ऑनलाइन फ्रॉड के सरगना समेत तीन आरोपी बिहार से गिरफ्तार, मोबाइल और लैपटॉप भी बरामद

Thu, 06 Feb 2020 10:36 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 06 Feb 2020 10:36 AM IST
विज्ञापन
Accused of online fraud arrested from Bihar, cash including mobile and laptop also recovered
ऑनलाइन ठगी के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

 हिमाचल के बिलासपुर जिला पुलिस ने ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले गैंग के मुख्य सरगना समेत तीन लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। शातिरों को बिहार से गिरफ्तार कर पुलिस बिलासपुर लाई है। आरोपियों से पुलिस ने नौ फोन, एक लैपटॉप, 9 सिम कार्ड, 6 एटीएम और 10,5500 रुपये की नकदी भी बरामद की है। जबकि, तीन बैंक खातों में तीन लाख से अधिक राशि को सीज कर दिया गया है।

विज्ञापन


एसपी बिलासपुर साक्षी वर्मा ने बताया कि आरोपियों ने घुमारवीं क्षेत्र के एक व्यक्ति को सफारी गाड़ी निकलने के नाम पर करीब 16 लाख रुपये की चपत लगाई थी। शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और विभिन्न बैंकों के साथ मिलकर पैसे निकालने और बैंक अकाउंट में एड मोबाइल नंबरों से पूरी डिटेल लेकर आरोपियों तक पहुंची।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने बिहार से जय प्रकाश निवासी पार्वतीपुर जिला नवाड़ा, रियांश राजपूत निवासी चैबारी जिला शेखपुरा बिहार और आनंद कुमार निवासी पार्वतीपुर, जिला नवाड़ा बिहार को गिरफ्तार किया। इससे पहले ऑनलाइन ठगी के मामले में पुलिस उत्तराखंड से भी आरोपियों को पकड़ चुकी है। आरोपी ने यहां भी गाड़ी के नाम पर पीड़ित को 75 हजार की चपत लगाई थी। एक अन्य मामले में घुमारवीं के एक लड़की के एटीएम से आरोपियों ने 75 हजार रुपये उड़ा लिए थे। इस मामले में पुलिस ने आरोपी रुड़की से पकड़े थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक हफ्ते तक बिहार में डटी रही बिलासपुर पुलिस
एसपी बिलासपुर साक्षी वर्मा ने बताया कि बिहार से पकड़े गए आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने इसके लिए बैंक सहित अन्य लोगों की मदद ली। जिसके आधार पर पुलिस टीम को यह सफलता मिली है। आरोपियों को पकड़ने के लिए एक सप्ताह से बिलासपुर पुलिस बिहार में रही, जहां बिहार पुलिस की मदद भी हमें मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed