{"_id":"5d79dfdd8ebc3e93b774e643","slug":"accused-army-jawan-arrested-for-attacking-girl-with-knife-in-mandi-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची का गला रेतने वाला फौजी गिरफ्तार, इस वजह से किया था हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बच्ची का गला रेतने वाला फौजी गिरफ्तार, इस वजह से किया था हमला
Thu, 12 Sep 2019 11:34 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेरचौक (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेरचौक (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 12 Sep 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मंडी जिले के नेरचौक उपमंडल के कोठी गांव में बच्ची का गला रेतने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची के बयान पर पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
बल्ह के कोठीगैहरी में मंगलवार रात 11 वर्षीय बच्ची का आरोपी ने तेजधार हथियार से गला रेतने के बाद घर के साथ लगते खेतों में फेंक दिया था। बच्ची के रोने की आवाज सुन परिवार वालों ने मासूम को लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया था।
विज्ञापन
हमलावर फौजी श्रीनगर के कुपवाड़ा में तैनात है। उधर, थाना प्रभारी राजेश ठाकुर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार घायल मासूम की मासी आरोपी सैनिक की पत्नी है।
विज्ञापन
बच्ची ने अपने बयान में कहा कि वह शाम को घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने मासी के बारे में पूछा। जब उसने मना किया तो उस पर हमला किया और खेतों में फेंक दिया। पुलिस ने बयान के आधार पर सैनिक को गिरफ्तार कर लिया है।