फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   accidentally fire from gun one died in hamirpur himachal

बंदूक से अचानक चली गोली, गर्दन फाड़ कर निकल गई

Thu, 19 Feb 2015 10:55 PM IST
Updated Thu, 19 Feb 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
accidentally fire from gun one died in hamirpur himachal

लोडेड बंदूक से अचानक गोली चल गई जो कि कार की पिछली सीट पर बैठे मनोहर की गर्दन को चीरते हुए निकल गई। हमीरपुर जिले के सुजानपुर के जियाणा में गोली लगने से व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बंदूक को भी कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बंदूक मालिक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार देर रात ठेकेदार अश्वनी कुमार अपनी कार में मनोहर और जोगेंद्र के साथ शटरिंग का काम कर लौट रहा था। अश्वनी के पास अपनी बंदूक है। अश्वनी कुमार ने गोलियों से भरी बंदूक को कार की पिछली सीट पर रखा था।
विज्ञापन


कार की पिछली सीट पर मनोहर भी बैठा था। तीनों कार से जियाणा पहुंचे। जैसे ही वे कार से उतरने लगे तो अचानक बंदूक से गोली चल गई। गोली मनोहर की गर्दन पर लगी इससे मनोहर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज

accidentally fire from gun one died in hamirpur himachal

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। ठेकेदार अश्वनी के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच को पुलिस ने मंडी से आरएफ एसएल की टीम को भी बुलाया है।

दो सदस्यीय टीम ने मौके पर पहुंचकर अहम सबूत जुटाए हैं। एसपी अजय बौद्ध ने भी घटनास्थल का जायजा लिया है। आरएफएसएल टीम की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस की ओर से आगामी कार्रवाई अमल में लाएगी। उधर, पुलिस अधीक्षक अजय बौद्ध ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ठेकेदार अश्वनी के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed