फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   accident in una one died.

अज्ञात वाहन ने कुचला स्कूटर सवार, मौत

Sun, 26 Apr 2015 06:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बंगाणा (ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, बंगाणा (ऊना) Updated Sun, 26 Apr 2015 06:19 PM IST
विज्ञापन
accident in una one died.

हिमाचल के ऊना जिले में दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां स्थानीय राज होटल बंगाणा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटर चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 38 वर्षीय रविंद्र कुमार पुत्र रमेश चंद निवासी मुच्छाली बंगाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी त्रिलोेक चंद ने की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे रविंद्र कुमार स्कूटर पर बंगाणा से लठियाणी की ओर जा रहा था। करण राज होटल के समीप पहुंचने पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में रविंद्र कुमार को गंभीर चोटें आईं, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए सीएचसी बंगाणा में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने घायल रविंद्र को मृत घोषित कर दिया। रविंद्र कुमार अपने पीछे पत्नी, एक बेटी एवं बेटा छोड़ गया है।
विज्ञापन


लोगों के मुताबिक स्कूटर को टक्कर मारने वाली गाड़ी टैंपो ट्रैवलर बताया जा रहा है, लेकिन गाड़ी का नंबर किसी ने नहीं पढ़ा है। थाना प्रभारी त्रिलोक चंद ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है और अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed