शराब पीने के बाद की दोस्त की हत्या, कमरे पर ताला जड़कर हुआ फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के परवाणू शहर के साथ लगते गांव दत्यार में एक युवक की उसी के साथी ने गला घोंटकर हत्या कर दी। दोनों एक ही किराये के मकान में रह रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ठेकेदार एनके गुप्ता के पास मजदूरी करने वाला अमित पुत्र अरुण निवासी जिला गुमला झारखंड का रहने वाला था।
यह दत्यार में जगमोहन शर्मा के मकान में बतौर किरायदार रहता था। बुधवार को पड़ोसियों ने उसके कमरे से दुर्गंध आती महसूस की तो लोगों के सामने दरवाजे को खोला गया जहां पलंग पर अमित की लाश रजाई से लिपटी पड़ी थी। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
पुलिस टीम डीएसपी प्रमोद चौहान और थाना प्रभारी मीनाक्षी शर्मा के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लिया। पुलिस द्वारा आस पड़ोस में पूछताछ करने के बाद पता चला की गत रविवार को अमित तथा इसके साथी चंदर बोस पुत्र बिसराम भगत निवासी जिला गुमला झारखंड ने कमरे में इकट्ठे शराब पी थी।
हत्या के बाद कमरे में लगा दिया ताला
चंदर बोस को सुबह कहीं जाते देखा गया। कमरे में ताला लटका देख पड़ोसियों ने यह समझा की अमित भी काम पर गया होगा लेकिन बुधवार को दुर्गंध की वजह से पता चल पाया की अमित की हत्या हो चुकी है।
पुलिस के अनुसार चंदर बोस ही हत्या में संलिप्त है, क्योंकि उसके अलावा कोई भी अमित के कमरे में नहीं था। कमरे के बाहर ताला लगा हुआ था। माना जा रहा है की चंदर बोस ने पहले अमित की गला दबाकर हत्या की और फिर शव रजाई में लपेट दिया। इसके बाद वो कमरे को बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया।
आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर रही पुलिस
एसपी अंजुम आरा ने भी मौके का मुआयना किया और अधिकारियों को जांच के आदेश दिए। पत्रकार वार्ता में हत्या के घटनाक्रम की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया की प्रथम दृष्टया शक की सुई अमित के साथी चंदर बोस पर घूम रही है? आरोपी की मोबाइल लोकेशन ट्रेस की जा रही है। आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होगा।