फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A Person Commit Suicide in Admission Fees Tension.

बच्चों की एडमिशन फीस से परेशान कारोबारी ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 30 Mar 2017 11:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन) Updated Thu, 30 Mar 2017 11:00 AM IST
विज्ञापन
A Person Commit Suicide in Admission Fees Tension.

सुबह चार बजे घूमने निकले कारोबारी ने अपनी दुकान के साथ लगती दुकानों की गैलरी में कुंडे से फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि इस व्यक्ति की माली हालत ठीक नहीं थी। ऊपर से बच्चों की एडमिशन को लेकर भी काफी परेशान था।

विज्ञापन


पुलिस को अंदेशा है कि इन सबसे तंग आकर उसने सुसाइड कर लिया है। उधर पुलिस को सुबह करीब छह बजे इसकी सूचना मिली। मौके पर पुलिस ने जाकर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक यह घटना हिमाचल के थाना बद्दी के तहत गांव जुड्डीकलां की है। मृतक की पहचान तिलक राम पुत्र मोनी राम निवासी जांघी, तहसील एवं जिला चंबा के रूप में हुई है। वह बद्दी के तहत गांव जुड्डीकलां में करीब 10-12 वर्षों से करियाने की दुकान (खोखा) करता था और परिवार सहित रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को सुबह करीब 4 बजे तिलक राम घर से घूमने के बहाने गया और अपनी दुकान के साथ में दुकानों की गैलरी में छत से फंदा लगा लिया। करीब 6 बजे जब तिलक राम की पत्नी उसे तलाशने आई तो उसने दुकानों की गैलरी के पास  उसे लटका हुआ देखा।


लोगों ने उसे फंदे से उतारा और अस्पताल में पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डीएसपी बद्दी खजाना राम ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है कि तिलक राम ने आत्महत्या क्यों की लेकिन पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है वह आर्थिक तौर पर परेशान था। निजी स्कूल में पढ़ रहे बच्चों की फीस देने को लेकर भी परेशान रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed