फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A Person Commit Suicide at Chamba.

तेजधार हथियार से रेत डाला खुद का गला, मौत पर सस्पेंस

Mon, 15 May 2017 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खजियार (चंबा)
ब्यूरो/अमर उजाला, खजियार (चंबा) Updated Mon, 15 May 2017 10:12 AM IST
विज्ञापन
A Person Commit Suicide at Chamba.

एक शख्स ने तेजधार हथियार से खुद का गला रेत डाला। परिवार के लोग जब घर पहुंचे तो ये मंजर देख सबके होश उड़ गए। मामला हिमाचल के चंबा का है। यहां ग्राम पंचायत खजियार के गांव लाहड़ा निवासी एक व्यक्ति ने गला रेत कर रविवार सुबह आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


मृतक की पहचान राजेंद्र कुमार उम्र 48 साल पुत्र जगत राम निवासी गांव लाहड़ा ग्राम पंचायत खजियार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार भेड़ की ऊन कातने वाले नुकीले हथियार (कात) का प्रयोग राजेंद्र ने अपना गला रेतने के लिए किया है। जब उसने इस नुकीले हथियार से अपना गला रेता तो उस वक्त घर के अन्य सदस्य बाहर थे।
विज्ञापन


परिजन जब घर वापिस पहुंचे तो उन्हें राजेंद्र मृत अवस्था में मिला। परिवार के सदस्यों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुन कर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। करीब दस बजे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूर्ण कर शव को कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल चंबा पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी चंबा वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस को सुबह दस बजे के करीब मामले की जानकारी मिली थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भादंसं की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

दो परिवारों को पालन पोषण कर रहा था राजेंद्र     

A Person Commit Suicide at Chamba.

गला रेत कर राजेंद्र ने अपनी ईहलीला तो समाप्त कर ली, लेकिन अब उनका क्या होगा जिन्हें राजेंद्र पीछे छोड़ गया है। राजेंद्र एक परिवार नही बल्कि दो परिवारों को पालन पोषण कर रहा था। अपने परिवार के साथ अपने बड़े भाई के परिवार के भी खर्चे की जिम्मेवारी राजेंद्र के कंधे पर थी। 

राजेंद्र का यकायक आत्महत्या करना समझ से परे है। राजेंद्र के परिवार को अभी तक यह विश्वास नहीं हो रहा कि जिम्मेवार राजेंद्र इतना बड़ा कदम कैसे उठा सकता है। राजेंद्र के बड़े भाई की मौत 15 साल पहले हुई थी। तब से लेकर अब तक अपने परिवार सहित अपने बड़े भाई के परिवार की जिम्मेवारी वह ही निभा रहा था।

राजेंद्र के परिवार में दो बेटे और एक लड़की है। एक बेटे और लड़की की शादी को चुकी है, जबकि एक लड़का अभी भी कुंवारा है। वहीं, राजेंद्र के बड़े भाई के तीन बेटे हैं मजदूरी कर कुछ हद तक वे अपने चाचा की मदद करते थे, ताकि उन पर अधिक बोझ न पड़े। लेकिन, राजेंद्र के इस कदम ने अब दो परिवारों का पालन-पोषण करने वाला ही छीन लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed