फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   a person beat baba vishal yogi at una.

बाबा के दर्शन के लिए आया था, धुनाई कर चला गया

Fri, 17 Apr 2015 08:22 PM IST
Updated Fri, 17 Apr 2015 08:22 PM IST
विज्ञापन
a person beat baba vishal yogi at una.

पत्नी के साथ बाबा के दर्शन के लिए आया एक युवक अचानक भड़क गया। आशीर्वाद लेने की जगह ये सबके सामने बाबा को पीटकर चला गया। यह मामला हिमाचल के जिला ऊना के तलमेहड़ा का है।

विज्ञापन


यहां तलमेहड़ा के जंगल में धूना रमाकर बैठे बाबा विशाल योगी से एक युवक ने हाथापाई कर दी। बाबा के सेवक और वहां पर मौजूद भक्त कुछ समझ पाते, यह युवक अपनी पत्नी के साथ मौके से फरार भी हो गया।
विज्ञापन


पुलिस को तुरंत इस घटना की सूचना दी गई। आरोपी की तलाश की जा रही है। बाबा विशाल योगी वही बाबा है जो बिना किसी का नाम पूछे ही उसका नाम बता देते हैं।

पत्नी के साथ आया था दर्शन को

a person beat baba vishal yogi at una.

चश्मदीदों के मुताबिक अज्ञात युवक अपनी पत्नी के साथ बाबा के यहां आया हुआ था। यह बाबा के दर्शन के लिए आगे बढ़ा। जैसे ही वह धूने पर बैठे बाबा के यहां माथा टेकने पहुंचा कि अचानक अपशब्द व गाली-गलौज करने लग गया।

देखते ही देखते बाबा के साथ हाथापाई करने पर उतारू हो गया। सेवकों ने पकड़कर किसी तरह उस युवक को बाहर निकाला। इससे बाबा भी भड़क गए। वह यहां से जाने लगे। संगत व सेवक बाबा को शाहतलाई जाने से रोकने लगे तभी मौका पाते ही युवक अपनी पत्नी के साथ गाड़ी में बैठकर जोल की ओर फरार हो गया।

गाड़ी का नंबर हिमाचल का ही बताया जा रहा है। बंगाणा के थाना प्रभारी त्रिलोक चंद ने बताया पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, बाबा इस घटना से इतना गुस्सा हो गए कि बगैर किसी को कुछ बोले शाहतलाई के लिए रवाना हो गए। बाबा के सेवक उन्हें मनाने के लिए साथ ही चल दिए। थोड़ा दूर जाने के बाद सेवकों व संगत की ओर से बाबा को किसी तरह मनाकर ध्यूंसर महादेव सदाशिव मंदिर ले जाया गया, जहां पर बाबा विशाल योगी ने पूजा अर्चना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed