फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   a person attack on his younger brother.

जमीन के लिए भाई पर किया दराट से हमला

Fri, 14 Nov 2014 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन/पांवटा (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन/पांवटा (सिरमौर) Updated Fri, 14 Nov 2014 09:52 PM IST
विज्ञापन
a person attack on his younger brother.

जमीन को लेकर चले विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर छोटे भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। दराट लेकर आए पति पत्नी ने भाई के घर में जाकर ये काम किया।

विज्ञापन


इस घटना में युवक को चोटें लगी हैं। मामला पांवटा का हे। थाना क्षेत्र पांवटा के अंतर्गत मंजीत सिंह निवासी गांव केदारपुर पांवटा साहिब ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वीरवार रात 9.35 बजे उसका भाई व भाभी उसके घर पर आए।
विज्ञापन


दोनों ने दराट से उस पर हमला कर दिया। बीच बचाव करते हुए उसकी पत्नी को भी दराट से चोटें आई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इससे पूर्व भी इसका भाई प्रदीप जमीन के विवाद पर इसके साथ कई बार झगड़ा कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, डीएसपी पांवटा योगेश रोल्टा ने बताया कि पुलिस ने धारा 452, 324, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed