फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   a miserable inccident in himachal

आम के पेड़ में चढ़ रहा था मासूम,मौत

Wed, 23 Jul 2014 06:25 PM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला,मंडी
ब्ूयरो/अमर उजाला,मंडी Updated Wed, 23 Jul 2014 06:25 PM IST
विज्ञापन
a miserable inccident in himachal

हिमाचल के मंडी जिला में हुए एक दर्दनाक हादसे में मां के सामने ही उसके मासूम बेटे ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने हालांकि बच्चे को बचाने की लाश कोशिशें की लेकिन कोई काम नहीं आई।

विज्ञापन


हादसा उस समय हुआ जब सात वर्षीय मासूममां के साथ घर के समीप ही पेड़ में आम तोड़ने के लिए चढ़ रहा था।
इसी दौरान पेड़ के खोह में बैठे सांप ने उसे काट दिया।

बीते रोज हुए इस हादसे से पूरे गांव के लोग सदमें हैं। बरसात के दौरान प्रदेश के निचले इलाकों में सांप के काटने से कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है।
विज्ञापन

कोबरे के जहरीले जहर ने ले ली जान

a miserable inccident in himachal

मामला मंडी जिला के पटड़ीघाट पंचायत के तमलेड़ गांव का है मिली जानकारी के अनुसार तमलेड़ गांव के भूपेंद्र सिंह (7) पुत्र विजेंद्र गत रोज घर के समीप ही आम के एक पेड़ पर चढ़ा था।

सांप का जहर इतना तेज था कि जहर जल्द ही बच्चे के शरीर में फैल गया। जिससे बच्चे के नाजुक अंगों ने कुछ ही समय के बाद काम करना बंद कर दिया।

परिजन उसे क्षेत्रीय अस्पताल मंडी ले आए। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वहीं बच्चे के जिंदा होने की आस में मां-बाप उसे ओझा के पास भी ले गए।

लेकिन लाख कोशिशों के बाद बच्चे की जान नहीं बच पाई। उधर,डीएफओ सुंदरनगर अजीत ठाकुर का कहना है कि सांप के काटने पर विभाग की ओर से मुआवजा दिए जाने का प्रावधान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed