Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   A doctor Beaten up in Bagsyad mandi himachal pradesh

मंडी: हुड़दंग मचाने से रोका तो नशेड़ी युवकों ने डॉक्टर को पीटा, चार गिरफ्तार

Tue, 30 Mar 2021 05:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 Mar 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
A doctor Beaten up in Bagsyad mandi himachal pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में चिकित्सक और उसके भाई को चार युवकों ने बुरी तरह पीट डाला। युवक नशे में धुत थे। डॉक्टर और उसके भाई ने आवास के बाहर हुड़दंग मचा रहे युवकों को रोका था। बस इसी बात से युवक गुस्से में आ गए। मामला जिला मंडी के बगस्याड़ का है। शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपी युवकों को धर-दबोचा है और मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात कुछ युवक शराब के नशे मे धुत होकर बगस्याड़ में चिकित्सक अभिनव चौहान के आवास के बाहर हुड़दंग मचा रहे थे। काफी शोर होने पर चिकित्सक ने उन्हें ऐसा करने से रोका और वहां से जाने को कहा।

विज्ञापन


इस बीच कुछ युवक चिकित्सक की कार को छेड़ने लगे और दो युवक चिकित्सक के कमरे में घुसने की कोशिश करने लगे। चिकित्सक ने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। लेकिन नशे में धुत युवकों ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया और चिकित्सक और उनके भाई को बुरी तरह पीट डाला। चिकित्सक ने पुलिस में दिए बयान में कहा कि आरोपियों ने शीशे की बोतलें तोड़ीं। कील वाले फट्टे और हॉकी से उन्हें कमरे में बंद कर आधा घंटे तक पीटते रहे। किसी तरह पुलिस और स्थानीय लोगों को सूचना मिली। पुलिस के आने पर नशेड़ी युवक भाग गए। बताया कि इससे पहले भी कई बार ये युवक डॉक्टर के आवास के शराब पीते रहते थे। उन्होंने कई बार शिकायत भी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed