फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   संजौली में घर में लगी आग, आठ लाख से अधिक का हुआ नुकसान

संजौली में डॉक्टर के घर में आग से लाखों का नुकसान

Fri, 18 Jan 2019 10:29 AM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 18 Jan 2019 10:29 AM IST
विज्ञापन
संजौली में घर में लगी आग, आठ लाख से अधिक का हुआ नुकसान

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

शिमला। राजधानी के संजौली क्षेत्र में वीरवार को एक रिहायशी मकान के एटिक पर बने तीन कमरों और एक किचन में अचानक आग भड़क गई। इससे कमरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग ने किचन को भी अपनी आगोेश में ले लिया। आग की लपटें इतनी भयंकर थीं कि सिलेंडर से गैस का रिसाव शुरू हो गया। सूचना मिलते ही माल रोड और छोटा शिमला से गए अग्निशमन विभाग के बचाव दल ने मौके पर पहुंच कर आग को शांत किया।

जान जोखिम में डालकर जलते हुए सिलेंडर को बाहर निकाल कर बड़ा हादसा होने से टाल दिया। आग की इस घटना में पूरे एटिक फ्लोर में करीब आठ लाख से अधिक का सामान, खिड़की दरवाजे और फर्नीचर सब जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। मकान कैंसर अस्पताल के विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष गुप्ता का बताया जा रहा है। इनका परिवार निचली मंजिल में रहता था जबकि आग ऊपरी मंजिल में लगी।
विज्ञापन


सुबह करीब पौने आठ बजे जब आसपास के लोगों ने आग की लपटों को उठते हुए देखा तो उन्होंने डॉ. मनीष के परिवार को इसकी सूचना दी। इसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचित किया। 8.02 बजे की गई कॉल के चंद मिनट बाद ही माल रोड और छोटा शिमला फायर स्टेशन से अग्निशमन अधिकारी डीसी शर्मा की अगुवाई में बचाव दल मौके पर पहुंचा। सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण मुश्किल से अग्निशमन वाहनों को मौके तक पहुंचाया गया। जवानों ने हाइड्रेंट और वाटर टेंडर से लाइन बिछाकर आग बुझाने काम शुरू किया तथा करीब डेढ़ घंटे तक चले आग बुझाने काम के बाद उठती लपटों को शांत कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी शर्मा ने बताया कि सिलेंडर से उठ रही लपटों के बावजूद धुएं के बीच होकर उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और आग को शांत किया। आग बुझाते समय जवानों को तीन सोने के कड़े और एक महिला का पर्स मिला जिसे मालिक के सुपुर्द कर दिया। सुबह नौ बजे शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज और स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्यों को जायजा लिया। इसके अलावा मेयर कुसुम सदरेट और उप महापौर राकेश शर्मा ने भी मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया। मेयर जेई को मौके से कचरे को जल्द उठवाने के आदेश दिए। जिला प्रशासन ने प्रभावित परिवार को 50 हजार की फौरी राहत दी है।


डॉक्टर ने भी शीशा तोड़ बुझाई आग घर में आग लगते देख कैंसर अस्पताल के रेडियोथैरेपी विभाग के अध्यक्ष डॉ. मनीष गुप्ता आग से घर को बचाने के लिए दूसरे भवन पर चढ़ गए। डॉ. मनीष ने कहा कि भवन पर पड़े सरिये से एटिक में लगे शीशे को तोड़ा। शीशे के टूटने के बाद आग की लपटे और धुआं बाहर आया। कुछ ही देर में फायर स्टेशन की गाड़ियां पहुंच गईं। घर की एटिक में लगी वुडन जलकर खाक हो गई है लेकिन जान माल की कोई क्षति नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed