{"_id":"45c413931887fcb2ba4759bdfed6cdd0","slug":"9-63-lakh-atm-theft-at-kangra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम काटकर नकाबपोश ने उड़ाए 9.63 लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम काटकर नकाबपोश ने उड़ाए 9.63 लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
Updated Wed, 09 Sep 2015 10:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा में एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए शातिर चोर एटीएम को काटकर लाखों की रकम पर हाथ साफ कर गए। अब की बार शातिरों का निशाना बना ज्वालामुखी-देहरा मार्ग पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की कथोग शाखा का एटीएम।
विज्ञापन
इसे गैस कटर से काटकर 9,63,900 रुपये चोरी के आरोपियों ने नकाब पहनकर वारदात को अंजाम दिया था। चोरी की इस बड़ी वारदात को तीन नकाबपोश युवकों ने अंजाम दिया है। सीसीटीवी फुटेज में तीन नकाबपोश नजर आए हैं। आरोपियों की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच लग रही है।
विज्ञापन
आरोपियों को धरपकड़ को ज्वालामुखी पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सोमवार सुबह करीब करीब चार और पांच बजे के बीच तीन आरोपी युवकों ने गैस कटर से पीएनबी की कथोग स्थित एटीएम मशीन को काटकर उसके बॉक्स में रखे नौ लाख 63 हजार नौ सौ रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सुबह 4 बजे तक क्षेत्र के सभी एटीएम पर पुलिस का पहरा होता है। पहरा खत्म होने के बाद ही इस वारदात को अंजाम दिया गया।