{"_id":"5c9a59edbdec22143c03542a","slug":"71553619437-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बतौर टैक्सी चल रहे 18 निजी वाहन पकड़े, 62800 जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बतौर टैक्सी चल रहे 18 निजी वाहन पकड़े, 62800 जुर्माना
Tue, 26 Mar 2019 10:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 26 Mar 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर परिवहन विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार को परिवहन विभाग की टीम ने ढली-कुफरी सड़क पर नाका लगाकर 68 वाहनों का निरीक्षण किया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान किए गए। परिवहन विभाग के इंस्पेक्टर दीवान ठाकुर और राजकुमार की अगुवाई में मंगलवार को ढली-कुफरी सड़क पर नाका लगाया गया। नाके की सूचना मिलते ही टैक्सी ऑपरेटरों में हड़कंप मंच गया।
विज्ञापन
शिमला से कुफरी और कुफरी से शिमला की ओर आ रही गाड़ियों को निरीक्षण के लिए रोका गया। निरीक्षण के दौरान बतौर टैक्सी चलाई जा रही 18 निजी गाड़ियां पकड़ी गईं। सैलानियों को साइट सीन करवाने के लिए निजी गाड़ियों को बतौर टैक्सी चलाया जा रहा था। इसके अलावा बिना टैक्स चुकाए घूम रही बाहरी राज्यों की 9 टैक्सियों को भी पकड़ा गया। निरीक्षण अभियान के दौरान परिवहन विभाग ने 46 वाहनों का चालान कर 62800 रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
निरंतर जारी रहेगा निरीक्षण अभियान : नेगी
परिवहन विभाग के संयुक्त आयुक्त हेमिस नेगी ने बताया कि विभाग को मिल रहीं शिकायतों के बाद ढली-कुफरी सड़क पर निरीक्षण अभियान चलाया गया है। इसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 46 वाहनों के चालान किए हैं। निरीक्षण अभियान निरंतर जारी रहेगा। नियम न मानने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन