{"_id":"7fa68c089e808fd5e765c193db9593d7","slug":"7-years-imprisonment-to-rape-accused-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल छोड़ने से पहले छात्रा से रेप करता था चालक, मिली सजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल छोड़ने से पहले छात्रा से रेप करता था चालक, मिली सजा
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 15 Feb 2016 04:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला एवं सत्र न्यायालय ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी चालक को सात साल कारावास और 25 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माना की राशि अदा न करने पर आरोपी को एक माह का अतिरिक्त कारावास होगी। जिला एवं सत्र न्यायधीश रत्न सिंह ठाकुर ने दोषी का सजा सुनाई है।
विज्ञापन
जिला न्यायवादी अशोक धीमान ने बताया कि 13 जुलाई 2014 को नाबालिग की मां ने पुलिस थाना भोरंज में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी बेटी सरकारी स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ती है। इसी गांव का हेमराज निजी वाहन में प्राइवेट स्कूल के बच्चों को छोडने जाता था।
विज्ञापन
हेमराज उसकी बेटी को भी स्कूल छोड़ देता था। स्कूल लगने से पहले ही हेमराज उसकी बेटी को गाड़ी में बिठाकर जंगल में सुनसान जगह पर हवस का शिकार बनाता था। नाबालिग की मां को हेमराज पर शक हुआ तो उसने अपनी बेटी से पूछताछ की।
विज्ञापन
इस दौरान बेटी ने मां को सारी बात बताई। नाबालिग ने बताया कि हेमराज ने किसी को भी बात बताने पर उसे दराट से काटने की धमकी दी थी। मां की शिकायत पर पुलिस ने धारा 376 और 506 के तहत मामला दर्ज किया। मामला न्यायालय में पहुंचा।
यहां सोमवार को न्यायालय ने हेमराज को दोषी करार देते हुए पोक्सो एक्ट के तहत सात साल का कठोर कारावास, 20 हजार रुपये जुर्माना और धारा 506(2) के तहत एक साल कठोर कारावास और पांच हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी।
जुर्माना अदा न करने पर दोषी को एक माह का अतिरिक्त कारावास की सजा होगी। जुर्माना की राशि नाबालिग के पिता को बतौर राहत देने के आदेश दिए गए हैं। मामले की छानबीन एएसआई स्वर्णरूप सिंह ने की। मामले की पैरवी जिला न्यायवादी अशोक कुमार धीमान ने की है। सरकार की ओर से मामले में कुल 23 गवाह पेश किये गए हैं।