{"_id":"5ab537af4f1c1bc4758b70db","slug":"51521825711-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी फूटेज की मदद से पकड़े सोलर लाइट बेटरी चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीसीटीवी फूटेज की मदद से पकड़े सोलर लाइट बेटरी चोर
Updated Fri, 23 Mar 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीटीवी फुटेज की मदद से धरे चार बैटरी चोर
न्यू शिमला से चोरी हुई थीं सोलर लाइटों की आठ बैटरियां
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के न्यू शिमला से चोरी हुई सोलर लाइट बैटरी चोरी के मामले को शिमला पुलिस ने सुलझा लिया है। न्यू शिमला रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी के सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग में चोरी की घटना का पुलिस को सुराग मिला। इस पर पुलिस ने कैमरा रिकार्डिंग में बैटरी ले जा रही गाड़ी को पहचाना और जांच को आगे बढ़ाकर चार नेपाली मूल के लोगों को गिरफ्तार कर लिया। चारों को न्यू शिमला थाना पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने इन्हें पुलिस हिरासत में भेजा है। पुलिस ने दस मार्च को आठ सोलर बैटरी चोरी होने का न्यू शिमला थाना में मामला दर्ज किया था। एएसपी शिमला प्रवीर ठाकुर ने बताया कि पकड़े गए चोरी के आरोपियों से पूछताछ चल रही है। अभी तक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने चोरी की बैटरियों को शोघी में किसी कबाड़ की दुकान पर बेचा है। पुलिस इसमें आगे पूछताछ कर रही है।
सोसायटी के सीसीटीवी से लगा सुराग
रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी की ओर से क्षेत्र में लगाए गए सीसीटीवी फुटेज से बैटरी चोरों का सुराग मिला। फुटेज से पता चला कि बैटरियां पिकअप गाड़ी में ले जाई जा रही हैं। इसी के आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई। पुलिस ने पहले दो और बाद में बाकी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी प्रवीर ठाकुर का कहना है कि पकड़े गए चारों आरोपी नेपाली मूल के हैं। वे सरघीण में किराये के मकान में रह रहे हैं। इनमें सुरेश कुमार, बुद्धि सिंह, सागर और रवि कुमार शामिल हैं।