{"_id":"5e2c51798ebc3e4ae83b9bb2","slug":"51-lakh-fraud-in-the-name-of-govt-job-mastermind-woman-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी नौकरी का झांसा देकर 51 लाख की ठगी, मास्टरमाइंड महिला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सरकारी नौकरी का झांसा देकर 51 लाख की ठगी, मास्टरमाइंड महिला आरोपी गिरफ्तार
Sat, 25 Jan 2020 08:02 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 25 Jan 2020 08:02 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी नौकरी का झांसा देकर एक दर्जन से अधिक लोगों से 51 लाख रुपये ठगने वाली मास्टरमाइंड महिला को भोरंज पुलिस ने शिमला से दबोचा है। पुलिस को इस ठगी में अन्य लोगों के शामिल होने की भी आशंका है। मामले पर पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस मास्टरमाइंड महिला से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार 8 अगस्त 2019 को पुलिस थाना भोरंज में रविंद्र कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि सपना रानी निवासी गांव डाडू डाकघर बड़ोह तहसील भोरंज जिला हमीरपुर ने नेहा मिगलानी, सिमरो देवी, मेहर चंद, मेहर चंद, बेलीया राम, राजकुमार, सोमा देवी, तारा चंद, अनिल कुमार, नीलम कुमारी, बेली राम सहित कई लोगों को सरकारी नौकरी देने का झांसा देकर लगभग 51 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
कुछ लोगों को जाली नियुक्ति पत्र भी दिए हैं। इस पर पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू की। आरोपी महिला फरार चल रही थी, जिसे 25 जनवरी को पुलिस थाना भोरंज की टीम ने शिमला में दबोचा है। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि महिला को गिरफ्तार कर अगामी छानबीन की जा रही है। इस अपराध में कई और लोगों भी शामिल होना पाए जा रहे हैं। पूछताछ के बाद अगामी पहलुओं की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन