फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   50 thousand cash snatching case at una.

महंगा पड़ा फोन पर बात करना, नगदी से भरा बैग ले उड़े शातिर

Wed, 15 Jun 2016 02:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Wed, 15 Jun 2016 02:43 PM IST
विज्ञापन
50 thousand cash snatching case at una.
बाइक सवार शातिर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए है। - फोटो : फाइल फोटो

हिमाचल के ऊना में स्थानीय बस अड्डे के पास दिन-दिहाड़े हजारों रुपये की नकदी से भरा बैग लूटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाइक सवार शातिर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए है।

विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी है।  मामला शुक्रवार दोपहर का है। दिन-दिहाड़े हुई वारदात से शहरवासियों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हालांकि अभी तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है और वह शिकायत को वैरिफाई कर रही है।  बताया जा रहा बैग में लगभग 50 हजार रुपये की नकदी सहित अन्य जरूरी सामान था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवारों ने छीन लिया बैग

50 thousand cash snatching case at una.
लूट की वारदात के बाद पुलिस ने मुख्य चौक पर सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है

लूट की वारदात के बाद पुलिस ने मुख्य चौक पर सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि वारदात को अंजाम देने वालों के संदर्भ में सुराग मिल सके। जानकारी के अनुसार रमेश कुमार निवासी रक्कड़ ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया कि वह दोपहर बाद पीएनबी बैंक से नकदी निकालकर स्कूटी से घर जा रहा था।

इसी दौरान वह रास्ते में मोबाइल पर कॉल सुनने के लिए रुका और नकदी से भरा बैग उसने स्कूटी पर रख दिया। वह फोन सुन ही रहा था, कि बाइक पर उसका पीछा कर रहे दो अज्ञात शातिर स्कूटी पर रखे बैग को उठाकर मौके से फरार हो गए।

जब तक उसे बैग चोरी होने की भनक लगी, तब तक शातिर काफी दूर निकल चुके थे। इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस थाना ऊना में दर्ज करवाई। एएसपी मदन लाल कौशल ने बताया कि पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed