{"_id":"5ee1e1548ebc3e42c6239244","slug":"42-kg-charas-seized-one-arrested-by-kullu-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 42 किलो चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कुल्लू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 42 किलो चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार
Thu, 11 Jun 2020 01:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 11 Jun 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने बंजार थाने के तहत फागू पुल के पास एक टाटा-407 ट्रक में चरस की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने वीरवार सुबह वाहन की तलाशी के दौरान 42 किलो चरस बरामद की। आरोपी ने वाहन के निचले हिस्से में चरस की पैकिंग की थी। आरोपी मंडी जिले का है। बंजार तक पानी के पाइप लेकर आया था। बंजार से वापस जाते हुए चरस लेकर जा रहा था। पिछले 17 सालों में पकड़ी गई चरस की यह सबसे बड़ी खेप है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार वीरवार सुबह बंजार थाने की टीम हेड कांस्टेबल जगदीश के नेतृत्व में फागू पुल के पास चेकिंग पर थी। इस दौरान टाटा-407 एचपी 41-0675 के चालक आरोपी लीलाधर निवासी रिवालसर, जिला मंडी को तलाशी के लिए रोका गया। पुलिस को उस पर संदेह हुआ। जब वाहन की तलाशी तो गाड़ी के निचले हिस्से में पैकिंग कर छुपाई 42.05 किलो चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
उधर, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने 42 किलो चरस के साथ एक आरोपी को पकड़ा है। आरोपी चरस की खेप जिले से बाहर ले जाने की फिराक में था। कुल्लू पुलिस ने जुलाई 2019 से लेकर अब तक करीब 218 किलो चरस बरामद की है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन