{"_id":"aa1c29534a19fdb3514c5a2ff232a776","slug":"40-thousand-to-replace-atm-card-fraud-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर 40 हजार की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदलकर 40 हजार की ठगी
अमर उजाला, इंदिरापुरम
Updated Mon, 12 Jan 2015 01:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिटायर्ड डिस्ट्रिक्ट फूड एंड मार्केटिंग ऑफिसर की बेटी का एटीएम कार्ड बदलकर ठगों ने 40 हजार रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने शिकायत लेकर आरोपियाें की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नीतिखंड निवासी रिटायर्ड अधिकारी जगमाल सिंह सिसौदिया ने बताया कि 31 दिसंबर को वह बेटी अर्चना के साथ नीतिखंड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम पर रुपये निकालने गए थे। जब एटीएम स्वैप किया तो कोई ऑप्शन नहीं आया।
विज्ञापन
एटीएम के बाहर खड़े तीन युवक आए और उन्होंने मदद करने के नाम पर दोबारा एटीएम लगाया, मगर ट्रांजेक्शन नहीं हुआ। इसके बाद वह बेटी के साथ वापस लौट गए। 10 मिनट बाद उनके मोबाइल पर 40 हजार रुपये निकलने का एसएमएस आया।
विज्ञापन
उन्होंने जब दूसरे एटीएम पर जाकर रुपये निकालने की कोशिश की, तो पता चला कि एटीएम कार्ड उनका है ही नहीं। वह बदल चुका है।
उन्होंने मामले की शिकायत थाना इंदिरापुरम में की है। आरोप है कि बैंक अधिकारी उन्हें सीसीटीवी फुटेज मुहैया कराने में देरी कर रहे हैं।