{"_id":"576e9eb34f1c1bb40cb492ed","slug":"4-kg-charas-seized-one-arrested-in-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Mon, 27 Jun 2016 10:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी और कुल्लू के राज्य गुप्तचर विभाग ने संयुक्त अभियान में सैंज के न्यूली में एक शख्स से चार किलो एक सौ ग्राम चरस बरामद की। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
गुप्तचर विभाग के मुताबिक मंडी और कुल्लू के विभागीय अधिकारी और कर्मचारी सैंज न्यूली के दौरे पर थे। उन्हें एक शख्स आता दिखा। उसके कंधे पर एक बैग था। तलाशी देने के लिए कहा, लेकिन वह तलाशी देने में आनाकानी करने लगा। गुप्तचर विभाग की सख्ती पर वह तलाशी देने को राजी हो गया।
विज्ञापन
जब उसका बैग खोला तो पॉलिथीन में पैक चरस पाई गई। चरस को तोलने पर इसकी मात्रा चार किलो एक सौ ग्राम पाई। आरोपी से पूछताछ जारी है। पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने चरस किससे खरीदी और इसे कहां बेचा जाना था।
विज्ञापन
रविवार को सीएम वीरभद्र सिंह सैंज घाटी के दौरे पर हैं। इसके चलते गुप्तचर विभाग समेत अन्य एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। इधर, कुल्लू में तैनात गुप्तचर विभोग के इंचार्ज राजेंद्र उपासक ने मामले की पुष्टि की है।