{"_id":"483589fe0ff0c75f1392a18284df7617","slug":"4-kg-charas-seized-from-police-head-constable-in-kotkhai-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा, हेड कांस्टेबल के साथ ठिकाने लगाने ले जा रहे थे चरस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुलासा, हेड कांस्टेबल के साथ ठिकाने लगाने ले जा रहे थे चरस
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटखाई
Updated Tue, 19 Jan 2016 03:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरस के साथ 15 जनवरी को गिरफ्तार तीन आरोपी पुलिस रिमांड के दौरान काले कारोबार से जुडे़ राज उगलने लगे हैं। पूछताछ में आरोपी लोकिंद्र ने कबूल किया कि चौपाल में ही चार लोगों से चार किलो चरस खरीदी थी। आरोपियों ने चौपाल में 30 हजार रुपये प्रति किलो चरस खरीदने की बात कबूली।
विज्ञापन
कोटखाई में किसी अज्ञात व्यक्ति से इसका सौदा 50 हजार रुपये प्रति किलो तय किया गया था। चौपाल थाने में तैनात हेड कांस्टेबल दिनेश का चरस को सुरक्षित ठिकाने तक पहुंचाने के लिए दो आरोपियों ने सहयोग लिया। वह भी खाकी की आड़ में उन्हें पहुंचाने के लिए गया था।
विज्ञापन
दिनेश को राजेंद्र व लोकिंद्र ने इसकी पूर्व जानकारी भी दी थी। इसके चलते दिनेश पुलिस वर्दी की जैकेट में आरोपियों के साथ चरस छोड़ने कोटखाई की ओर निकला था। पुलिस के स्पेशल सैल को इसकी भनक लग चुकी थी। पुलिस ने तीनों को हुल्ली के पास कार में चार किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
आरोपियों से पुलिस चरस तस्करी के कई सुराग तलाश रही है। रिमांड के दौरान आरोपियों से पुलिस की पूछताछ जारी है। आरोपियों को न्यायालय से 20 जनवरी तक पुलिस रिमांड मिला है। रिमांड पूरा होने के बाद आरोपी फिर
न्यायालय में पेश किए जाएंगे। कोटखाई के थाना प्रभारी धर्म सेन नेगी ने कहा तीनों आरोपियों से पूछताछ चल रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस को कई सुराग मिल रहे हैं। आरोपियों को फिर रिमांड की मांग के लिए 20 जनवरी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।