फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   भाजपा नेता जिपं सदस्य और समर्थकों का निजी अस्पताल में उपद्रव, फायरिंग से माहौल गरमाया

भाजपा नेता जिपं सदस्य और समर्थकों का निजी अस्पताल में उपद्रव, फायरिंग से माहौल गरमाया

Sun, 11 Jun 2017 12:52 AM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता जिपं सदस्य और समर्थकों का निजी अस्पताल में उपद्रव, फायरिंग से माहौल गरमाया
जिपं सदस्य और समर्थकों ने निजी अस्पताल में बवाल काटा
विज्ञापन

रामपुर (ब्यूरो)। सिविल लाइंस क्षेत्र में शुक्रवार को आधी रात एक निजी अस्पताल में गोलियों की आवाज गरजने से मरीज सन्न रह गए। भाजपा समर्थक जिला पंचायत सदस्य बिलाल अली समेत उसके साथियों ने जमकर हंगामा किया। फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। नर्सों से छेड़खानी करने का भी आरोप है। बिलाल अली केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और राज्यमंत्री बलदेव औलख के करीबियों में बताए जाते हैं। पुलिस ने अस्पताल में उपद्रव करने में जिपं सदस्य समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामला चार हजार रुपये के लेनदेन को लेकर बताया जा रहा है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में काशीराम कालोनी के पास हयात नाम से निजी अस्पताल है। बताते हैं कि अस्पताल संचालक के दोस्त शादाब का स्वार के रहने वाले भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य बिलाल अली से मोटर साइकिल की खरीद के बाद चार हजार रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद चल आ रहा है। शुक्रवार की आधी रात उसी के चलते बिलाल अपने साथियों के साथ उस अस्पताल में घुस गए जहां उन्होंने शादाब को पीटना शुरू कर दिया, विरोध करने पर उस पर फायर भी किया। गोली की आवाज सुनकर अस्पताल संचालक भी वहां पर आ गए। जहां उन लोगों ने उन पर गोली चला दी। वह किसी तरह से अपनी जान बचाकर वहां से भाग गए। अस्पताल में तैैनात नर्सों से छेड़खानी का भी आरोप है। फायरिंग और उपद्रव से अफरा तफरी मच गई। सूचना के बाद पुुलिस को आता देखकर आरोपी फरार हो गए। इस मामले में बिलाल अली, मकदूम, हनीफ, नावेद, तौफीक समेत सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed