फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   3 Men Accused of Raping mother of two child.

दो बच्चों की मां के साथ तीन युवकों ने किया गैंगरेप

Sat, 27 Jun 2015 11:59 PM IST
Updated Sat, 27 Jun 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
3 Men Accused of Raping mother of two child.

'वो मुझे सुनसान जगह पर ले गया और कपड़े से मेरा मुंह बंद कर दिया। बाद में उसने अपने दो दोस्तों को बुला लिया और मेरे साथ दुराचार किया। उन्होंने मेरे जेवरात भी छीन लिए।' मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले का है। संसारपुर टैरेस के एक गांव में दो बच्चों की मां के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया।

विज्ञापन


महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की धमकी से सहमी महिला ने करीब दो माह बाद मामला दर्ज कराया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक महिला ने बताया कि वह एक अप्रैल, 2015 की शाम दवा लेने के लिए तलवाड़ा (पंजाब) जा रही थीं। रास्ते में उनका पड़ोसी सतीश कुमार मिला।

विज्ञापन

जबरन सुनसान जगह पर ले गया

3 Men Accused of Raping mother of two child.

उसने अपने मोटरसाइकल पर बैठा लिया और जबरन 52 गेट नामक सुनसान जगह की ओर ले गया। जब उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो कपड़े से उसका मुंह बंद कर दिया। वहां पहले उसने मेरे साथ दुराचार किया। बाद में उसके दो और दोस्त आए आर उन्होंने भी मेरी अस्मत लूटी।

आरोपियों ने मेरे जेवरात भी छीन लिए। महिला को किसी को भी इस घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। आरोप है कि महिला तीनों से मिली धमकी के डर से चुप रही। महिला को घर पर सहमे हुए देख उसकी सास ने इसकी जानकारी महिला की मां को दी।

मां ने पूछा तो बताई आपबीती

3 Men Accused of Raping mother of two child.

महिला की मां की ओर से पूछे जाने पर उसने सब कुछ बता दिया। शिकायत मिलने पर थाना प्रभारी सर्वजीत सिंह ने अपने दल बल के साथ महिला के साथ दुराचार करने के तीनों आरोपियों मिट्ठू निवासी स्थाना तहसील फतेहपुर, सतीश कुमार निवासी संसारपुर तहसील तथा राजन कुमार के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

डीएसपी रेणु शर्मा ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। तीनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। सभी को कोर्ट में पेश किया जाएगा जहां से उन्हें रिमांड पर लिया जाएगा। पीड़िता का मेडिकल करवा दिया है। आगामी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed