फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   आईजीएमसी में फिर कटी जेब, रिटायर्ड आर्मी अफसर के 15000 रुपये उड़ाए

आईजीएमसी में फिर कटी जेब, रिटायर्ड आर्मी अफसर के 15000 रुपये उड़ाए

Fri, 18 Aug 2017 10:35 PM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
आईजीएमसी में फिर कटी जेब, रिटायर्ड आर्मी अफसर के 15000 रुपये उड़ाए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला।
आईजीएमसी में चोरी की वारदातें नहीं थम रही हैं। शुक्रवार को ऊना से अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीज की कार्डियोलॉजी ओपीडी के बाहर जेब कट गई। मरीज की जेब में पंद्रह हजार रुपये थे। ओपीडी से बाहर आने पर उसे चोरी होने का पता चला। मरीज ने अस्पताल स्थित चौकी में चोरी की शिकायत की है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरों की मदद ले रही है। अभी तक आरोपी पकड़ में नहीं आया है। ऊना के प्रकाश चंद (रिटायर्ड आर्मी अफसर) शुक्रवार सुबह अस्पताल पहुंचे। अपनी पत्नी को भी ह्दयरोग विभाग में उपचार के लिए लाए थे। दोनों को उपचार करवाया। जब सवा ग्यारह बजे प्रकाश चंद टेस्ट करवाने के लिए काउंटर पर पहुंचे तो जेब खाली थी। जेब से पांच-पांच सौ रुपये के तीस नोट गायब थे। वह सन्न रह गए। चोरी की घटना की सूचना पत्नी और साथ आई बहू को भी दी। फिर पुलिस में मामला दर्ज करवाया। उधर दूसरे मामले में बीते रोज आर्थो ओपीडी में भी महिला के पर्स से पांच सौ रुपये का नोट और सोने की तीन बालियों पर चोर ने हाथ साफ किया है। आर्थो विभाग के एक डॉक्टर ने प्रबंधन के पास चोरी की शिकायत की है। महिला शिमला की रहने वाली बताई जा रही है। आईजीएमसी में हो रही चोरी की घटनाओं पर पुलिस व प्रशासन के हाथ खाली है। लोगों ने मांग की कि बेहतर क्वालिटी के सीसीटीवी लगाए जाएं ताकि आरोपियों को शीघ्र पकड़ा जाए।
.....
कार्डियोलॉजी ओपीडी के बाहर हुई है घटना
कार्डियोलॉजी ओपीडी में इलाज के लिए आए मरीज की जेब से पंद्रह हजार रुपये चोरी हुए हैं। कैमरों की मदद से चोर को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
-डॉ. रमेश चंद, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, आईजीएमसी
...
कैमरों की विजन क्वालिटी भी खराब
अस्पताल में ओपीडी वार्ड सहित विभिन्न जगहों पर कुल 32 कैमरे लगाए गए है। कैमरों की विजन क्वालिटी खराब होने के कारण ओपीडी में बैठे मरीजों के चेहरे तक साफ नहीं दिखाई देते। कैमरों को बदलने के लिए प्रशासन को भी कई बार लिखित में दिया गया है। सालों से चोरी की वारदातें बढ़ने के बाद भी सबक नहीं ले पाया है।
विज्ञापन

...
आर्थो ओपीडी में कैमरा तक नहीं
शिमला। आर्थो ओपीडी को ग्रीन हाउस में शिफ्ट किया गया है। लेकिन इस ओपीडी में प्रबंधन ने स्थायी तौर पर कैमरा लगाने की जहमत तक नहीं उठाई है। इस कारण चोरों के हौसले बुलंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed