फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   200 Year old Dom Devta artifact stolen from Temple in Shimla

दो सौ साल पुरानी डोम देवता की अष्टधातु से बनी मूर्ति चोरी

Sun, 02 Sep 2018 01:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 02 Sep 2018 01:54 PM IST
विज्ञापन
200 Year old Dom Devta artifact stolen from Temple in Shimla

कोटगढ़ के पमलाई में मंदिर से चोर 200 साल पुरानी आराध्य डोम देवता की मुख्य मूर्ति चुरा ले गए। चोरों ने खिड़की तोड़कर अष्टधातु की मूर्ति उड़ा ली। चोरी की जानकारी पुजारी अमीचंद ने मंदिर कमेटी को दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुबह वह जब मंदिर पहुंचे तो पाया कि मंदिर के मुख्य द्वार को तोड़ने की कोशिश की गई है। चोर मुख्य द्वार को तोड़ने में तो सफल नहीं हुए, लेकिन खिड़की तोड़ कर मंदिर से मूर्ति ले गए।  
विज्ञापन


कमेटी ने पुलिस की मौजूदगी में मुख्य द्वार खोला तो देवता की अष्टधातु से बनी लगभग डेढ़ किलो की मुख्य मूर्ति गायब थी।   इसके अलावा चांदी का छत्र, चांदी का कमंडल और चांदी का धनेरा भी चोर ले उड़े, जो कि लगभग एक किलो के आसपास था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। कमेटी प्रधान प्रेम ने बताया कि अष्टधातु से बनी मूर्ति बेशकीमती है। डीएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि मूर्ति चोरी मामले की तफ्तीश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed