दिन दहाड़े फिल्मी स्टाइल में 20 लाख की चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंकी कैप पहने आए दो शातिर दुकान के काउंटर से लाखों की नगदी से भरे बैग उड़ा ले गए। वारदात फिल्मी स्टाइल में अंजाम दी गई। जब तक बुजुर्ग दुकानदार कुछ समझ पाता दोनों आंखों से ओझल हो गए। मामला हिमाचल के जिला सोलन के नालागढ़ का है।
यहां बाजार में दिन दहाड़े थोक विक्रेता की दुकान से 20 लाख नगदी चोरी करके शातिर रफूचक्कर हो गए। वारदात को अंजाम देने के लिए मंकी कैप दोनो शातिर मोटरसाइकल पर सवार होकर पहुंचे थे।
दोनों ने पैसों से भरे बैग को काउंटर के करीब गद्दी के पास से उठाया और पहले से स्टार्ट बाइक पर सवार हो कर भाग गए।
दो बैग में रखे थे 20 लाख
जानकारी के अनुसार घटना सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे की है। यहां के थोक विक्रेता अमृत लाल (75 वर्षीय) सुबह सवा 8 बजे दुकान पर आए। उनके पास दो हैंडबैग थे। इसमें करीब 20 लाख रुपए की नगदी थी।
पुलिस को दिए ब्यान में कहा गया है कि दोनों में से एक में छह लाख व दूसरे में 14 लाख 55 हजार रुपये थे। उन्होंने दुकान पर आकर दोनों बैग काउंटर के साथ गद्दी के करीब रख दिए और दुकान साफ करने लग गए।
वहीं, पूरी प्लानिंग के साथ आए शातिर इसी तरह की लापरवाही का इंतजार कर रहे थे। इसके बाद जैसे ही दुकान के अंदर गए पीछे से बैग गायब हो गए।
ऐसे अंजाम दी वारदात
वारदात से पहले दुकान की सफाई के बाद बुजुर्ग दुकानदार ने साथ लगती दुकान से हाथ धोने के लिए पानी लिया। हाथ धोने के बाद जब वह वापस लौट रहे थे तो उनकी दुकान के आगे हेलमेट लगा कर एक युवक बाइक पर बैठा था।
दुकानदार ने युवक से पूछा की तुम यहां पर क्यों खड़े हो। हेलमेट पहने युवक ने जवाब दिया कि उसकी बाइक में तेल खत्म हो गया है। किसी से मंगवाया है। इतना कहने के बाद 75 वर्षीय दुकानदार अपनी दुकान के अंदर चला गया।
तब तक वहीं मौजूद थे। बाद में मौका मिलते ही युवकों ने अपनी प्लानिंग के मुताबिक वारदात को अंजाम दिया।
और भाग गए बदमाश
डीएसपी खजाना राम के अनुसार एक मंकी टोपी पहने व मुंह पर काला कपड़ा लगाए युवक दुकान के आगे खुलने से पहले ही आधा घंटे से घूम रहा था। दुकान खुलने के बाद वह दुकानदार की हर हरकत पर नजर रखे हुए थे।
वहीं, दूसरा दुकान के आगे बाइक पर हेलमेट लगा कर बैठा था। जैसे ही दुकानदार दुकान के भीतर गया तो मंकी टोपी पहने दूसरे युवक ने काउंटर के साथ से बैग उठाए। पहले से ही स्टार्ट बाइक पर बैठ कर भाग गए।
उधर, पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वारदात के बाद कारोबारी सकते में हैं।