{"_id":"5846379c4f1c1be1594486c0","slug":"20-lakh-jewellery-theft-at-bharari-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में चोरी की बड़ी वारदात, बीस लाख के जेवर उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिमला में चोरी की बड़ी वारदात, बीस लाख के जेवर उड़ाए
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 06 Dec 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के भराड़ी में एक घर में चोर लाखों की कीमत का सामान चोरी कर ले गए। इसमें कीमती आभूषणों सहित एलईडी , लैपटॉप और घर का दूसरा सामान शामिल है। चोर खिड़की के रास्ते से घर में दाखिल हुए। घर को पूरी तरह से छाना और कीमती सामान को समेट कर चलते बने।
विज्ञापन
घर एक निजी वास्तुकार का बताया जा रहा है। पड़ोसियों को चोरी की भनक तक नहीं लगी। पुलिस को अंदेशा है कि इसमें चोरों ने पहले घर की रैकी की, उसके बाद वारदात को अंजाम दिया है। चोरी हुए सामान की कीमत करीब बीस लाख बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई शिकायत में राकेश मेहता ने बताया है कि वह पत्नी सहित 3 दिसंबर को चंडीगढ़ गया था। चंडीगढ़ में उन्हें फोन पर सूचना मिली कि घर के बाथरूम की खिड़की टूटी हुई है और अंदर कमरों में सारा सामान बिखरा हुआ है।
विज्ञापन
सामान की जांच करने पर पता चला कि महंगी ज्वैलरी के अलावा लैपटॉप, एलईडी, कैमरा और कुछ अन्य मंहगा सामान गायब था। शिकायत के आधार पर थाना सदर में मुकदमा दर्ज कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है।
शिमला पुलिस अधीक्षक डीडब्ल्यू नेगी का कहना है कि भराड़ी में नव आकार भवन में चोरी की घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।