गैस कटर से PNB के दो एटीएम काटकर शातिरों ने उड़ाए 20 लाख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में ज्वालामुखी-कांगड़ा नेशनल हाईवे पर बालू गलोआ में शनिवार रात गैस कटर से पीएनबी का एटीएम काटकर 20 लाख रुपये उड़ा लिए। शातिर ज्वालामुखी के कथोग के पीएनबी एटीएम को भी काटकर उसमें रखी नकदी ले गए हैं।
इस एटीएम में नकदी कितनी थी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। देहरा की डीएसपी रेणु और एसपी कांगड़ा संजीव गांधी ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। एक ही रात में दो एटीएम में चोरी की घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
सफाई कर्मचारी योगेश ने बताया कि रविवार सुबह उसने देखा कि एटीएम का शटर बंद था। शटर खोलकर पाया कि एटीएम टूटा हुआ था। तुरंत बैंक प्रबंधन को सूचित किया। प्रबंधन ने पुलिस को जानकारी दी।
एटीएम में न कोई सिक्योरिटी न ही था कोई अलार्म सिस्टम
एसपी कांगड़ा संजीव गांधी ने बताया कि बालू गलोआ में नेशनल हाईवे पर स्थित पीएनबी एटीएम में कोई सिक्योरिटी नहीं थी और न ही अलार्म काम कर रहा था। इसके चलते न तो बैंक प्रबंधन और न ही पुलिस को वारदात की समय पर जानकारी मिल सकी।
एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शातिरों की एक ही टीम ने बालू गलोआ और कथोग में पीएनबी के एटीएम से नकदी उड़ाई है।
जांच में मिले अहम सुराग : एसपी
पुलिस को एटीएम काटने के मामले में कुछ अहम तथ्य मिले हैं। शीघ्र ही एटीएम चोरों पुलिस पकड़ लेंगे। कथोग के एटीएम से हुई लूट की राशि का पता नहीं चल पाया है। जांच के बाद ही सही स्थिति का पता चल पाएगा। -संजीव गांधी, एसपी कांगड़ा