{"_id":"59c29e234f1c1bb6688b5887","slug":"161505926691-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टागरी में गिरी कार, दो महिलाओं की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टागरी में गिरी कार, दो महिलाओं की मौत
Updated Wed, 20 Sep 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
गलानघाटी-नारकड़ा सड़क पर टागरी में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत और एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए ठियोग अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम गलानघाटी-नारकड़ा सड़क पर टागरी में कार एचपी 63.5608 सड़क से नीचे खाई में गिर गई। कार नारकंडा से गलानघाटी की ओर आ रही थी।
हादसे में प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका पुष्पा देवी (51) निवासी नारकड़ा की मौके पर मौत हो गई, जबकि घायल आशा (36) ने आईजीएमसी जाते समय ठियोग में दम तोड़ दिया। इसके अलावा नरेश कैथला (51) निवासी गांव डमोड़, नारकंडा गंभीर रूप से घायल हो गया। ठियोग अस्पताल से उसे आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि नरेश कैथला प्राइमरी स्कूल में अध्यापक है। वह गाड़ी चला रहा था। डीएसपी रामपुर देव कुमार नेगी ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।