फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   बदेई में घर से शातिरों ने उड़ाया लाखों का सामान

बदेई में घर से शातिरों ने उड़ाया लाखों का सामान

Sun, 10 Sep 2017 11:07 PM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
बदेई में घर से शातिरों ने उड़ाया लाखों का सामान
शिमला। राजधानी शिमला के साथ लगते संकटमोचन मंदिर के पास अज्ञात लुटेरों ने घर का ताला तोड़ कर लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। शातिर घर से चांदी के गिलास, कमरबंद समेत सोने का कड़ा और नकदी उड़ा ले गए। पुलिस में दी शिकायत के मुताबिक फ्रेंड्स कालोनी बदेई के वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ कुछ दिनों के लिए अपने साले के घर गए थे। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह जब वह अपने घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा हुआ था। दरवाजे खोलकर जब अंदर देखा तो भीतर सब उथल पुथल था। जब पूरी तरह से जांच की तो घर से दो चांदी के गिलास, एक चांदी की कटोरी, एक चांदी की थाली, डिजिटल कैमरा, एक लैपटॉप, एक चार तोले के सोने का कड़ा, 10,000 नकदी, सात चांदी के सिक्के, हाथ की दो घड़ियां और एक चांदी का करीब 8 तोले का कमरबंद गायब था। थाना बालुगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed