फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   भाजपा के चक्का जाम में पत्थरबाज बन गया पार्षद

भाजपा के चक्का जाम में पत्थरबाज बन गया पार्षद

Thu, 20 Jul 2017 09:54 PM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के चक्का जाम में पत्थरबाज बन गया पार्षद
सुमित ठाकुर
विज्ञापन

शिमला। जनप्रतिनिधि ही पत्थरबाज बनकर कानून को अपने हाथ में लेने लगे तो उस शहर का भगवान ही मालिक। गु़िड़या प्रकरण को लेकर भाजपा के चक्का जाम और बंद के दौरान एक पार्षद पत्थरबाज बन गए। भीड़ का नेतृत्व करते हुए भाजपा पार्षद बड़े जोश के साथ नारे लगाते हुए आगे प्रदेश सचिवालय की ओर बढ़ रहे थे। सफेद कुरता-पायजामा पहने पार्षद ने अचानक अपनी जेब से एक पत्थर निकाला और भीड़ से कुछ कदम आगे तेजी से निकलकर पूरी ताकत के साथ पत्थर फेंका और फिर वापस भीड़ में लौट आए। इनकी ये हरकत जागरूक नागरिक ने अपने मोबाइल में कैद कर उसका वीडियो बना लिया।
वीडियो में नजर आने वाले यह लोअर ढली (मशोबरा) से भाजपा पार्षद शैलेंद्र चौहान हैं। यह लगातार दूसरी बार पार्षद चुने गए हैं और इस बार डिप्टी मेयर पद के सशक्त दावेदारों में से एक थे। पार्षद की इस हरकत को मौके पर कई लोगों ने देखा और हैरान रह गए। यह एक तरह से भीड़ को उकसाने का काम हो रहा था।
विज्ञापन

इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि इस जगह पर पार्षद के अलावा भीड़ में मौजूद किसी दूसरे प्रदर्शनकारी ने पत्थर नहीं फेंका। क्या पार्षद पत्थर फेंककर भीड़ को उकसाना चाहते थे। इसलिए उन्होंने पहले खुद पत्थर फेंक कर पहल की? यह जांच का विषय है। अगर भीड़ पार्षद की तरह ही पत्थरबाज बन जाती तो मौके पर स्थिति बेकाबू हो सकती थी। पार्षद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बारे में जब पार्षद शैलेंद्र चौहान से बात की तो उन्होंने कहा कि वह प्रदर्शन में जरूर थे लेकिन उन्होंने पत्थर नहीं मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed