{"_id":"5d164ce18ebc3e3cad42dbcd","slug":"156174254114-shimla-news45","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू में रॉड से हमला कर फाड़ डाला लॉ छात्र का सिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एचपीयू में रॉड से हमला कर फाड़ डाला लॉ छात्र का सिर
Sat, 29 Jun 2019 11:18 AM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 11:18 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल विश्वविद्यालय में चार युवकों ने लॉ के एक छात्र पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। हमलावरों में दो लॉ के पूर्व छात्र हैं जबकि अन्य दो युवक आरोपियों के दोस्त बताए जा रहे हैं। हमले में घायल हुआ छात्र विवि के विधि विभाग में छठे सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहा है। पीड़ित का मेडिकल करवाने के बाद पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि लॉ के छठे सेमेस्टर का पेपर देने के बाद वह दोस्तों के साथ घूमने गया था। रात करीब साढ़े दस बजे वह दोस्तों के साथ सांगटी की ओर से विवि परिसर की तरफ जा रहा था। इसी बीच एचीपीयू वर्कशाप के पास पहुंचे तो एक गाड़ी पास आकर रुकी गई। अचानक गाड़ी से चार युवक लोहे की रॉड के साथ बाहर निकले और हमारा रास्ता रोक दिया।
विज्ञापन
इसी बीच आरोपियों ने एक दोस्त को धक्का मारकर उसे जंगल में धकेल दिया और चारों आरोपियों ने मिलकर उस पर रॉडों से हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक हमले से पीड़ित युवक के सिर, पीठ और शरीर के अन्य हिस्से में चोटें आई हैं। पुलिस ने हमले में घायल हुए छात्र का मेडिकल करवाया और आरोपियों के खिलाफ बालुगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन