बच्चों को स्कूल से लाने जा रही महिला को गाड़ी ने मारी टक्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेल्सी स्कूल से बच्चों को लेने जा रही महिला को गाड़ी चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर में महिला के बांये पैर में फ्रेक्चर हुआ है। महिला के शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। डॉक्टरों ने महिला का अल्ट्रासाउंड भी करवाया है। महिला की हालत स्थिर है। संजौली में रहने वाली रमा (40) मंगलवार दोपहर स्कूल में बच्ची को लेने जा रही थी। इस बीच जब महिला गेट के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे गाड़ी चालक ने महिला को टक्कर मार दी। इस घटना के बाद चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और साथ लगती दीवारों से गाड़ी को टकरा दिया।
महिला की चीख पुकारों के बाद लोग इकट्ठा हुए। महिला को उपचार के लिए आईजीएमसी लाए। महिला को अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर अल्ट्रासाउंड टेस्ट करवाया। महिला की रिपोर्ट नार्मल है। लेकिन घटना के बाद से बच्चों को स्कूल छोड़ने और लेने आने वाले अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता सताने लग पड़ी हैं। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर मामले की तफ्तीश करना शुरू कर दी है। रोजाना की तरह महिला अपनी बेटियों को लेने के लिए स्कूल आती है। एक बेटी दूसरी और दूसरी बेटी पांचवीं पढ़ती है।
चालक अपनी बच्ची को लेने आया था स्कूल
स्कूल के पास हुए इस हादसे में एक बात यह भी सामने आई है कि जिस गाड़ी चालक ने महिला को टक्कर मारी है, उसकी बेटी भी इसी स्कूल में पढ़ती है। वह भी बेटी को लेने के लिए स्कूल जा रहा था। इस चालक की टांग पहले से फ्रेक्चर है। घर में कोई नहीं था ऐसे में वह खुद ही बेटी को लेने चला आया और स्कूल गेट के बाद हादसा हो गया।
सड़क तंग होने से रहता है खतरा
अभिभावकों का कहना है कि नवबहार से स्कूल को जाने वाली सड़क काफी तंग है। गाड़ियों के चलने से सड़क किनारे पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। मुख्य गेट से दूसरे गेट तक जाने के लिए करीब पांच से दस मिनट लगते हैं। पार्किंग में गाड़ियां होने के कारण भारी दिक्कतें झेलनी पड़ती है।