नाबालिग को अगवा कर किया रेप, अब बच्चे को दिया जन्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगवा कर 15 साल की नाबालिग से एक युवक ने रेप कर दिया। अब इस नाबालिग ने एक बच्चे को जन्म दिया है। मामला हिमाचल के जिला सिरमौर का है। यहां शिलाई थाना के तहत एक नाबालिग से दुराचार का मामला सामने आया है।
दुराचार के बाद नाबालिग ने एक बच्चे को भी जन्म दिया है। नाबालिग की मां ने इस मामले में पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग की मां ने आरोप लगाया है कि 15 वर्षीय उसकी नाबालिग बेटी को पिछले साल जनवरी में संगड़ाह इलाके का एक व्यक्ति बहला-फुसला कर ले गया था।
हालांकि, इस मामले में एक साल पहले ही बेटी को अगवा करने वाले आरोपी के भाई ने नाबालिग के भाई को इसके बारे में फोन पर सूचित कर दिया था। फोन पर कहा गया था कि उनकी बेटी उनके घर पर है।
नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, थाने पहुंची मां
इसके बाद नाबालिग के परिजनों ने फोन पर उसे वापस छोड़ने के लिए भी कहा। लेकिन, आरोपियों ने उसे उसके घर नहीं भेजा। नाबालिग की मां ने पुलिस को यह भी बताया कि इस बीच उसके पति की लंबी बीमारी के कारण मौत हो गई।
इस कारण वह पुलिस थाना में नाबालिग को अगवा करने का मामला भी दर्ज नहीं करवा पाई। नाबालिग की मां ने बताया कि उसकी बेटी ने करीब 6 माह पहले एक बच्चे को भी जन्म दिया है।
मां ने आरोप लगाया कि आरोपी इसकी बेटी को अक्सर परेशान करता है। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सौम्या सांबशिवन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।